Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: 10 लाख का इनामी PLFI सब जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप गिरफ्तार

रांची : पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन (PLFI) के सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी सहयोगी सब जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप को गिरफ्तार किया है। वह 10 लाख रुपये का इनामी है। गोप खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र से तिलकेश्वर गोप को गिरफ्तार किया है। तिलकेश्वर गोप को पुलिस गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।

रांची समेत कई जिलों की पुलिस को तिलकेश्वर गोप की लंबे समय से तलाश थी। इसी बीच रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि तिलकेश्वर गोप टाटीसिल्वे इलाके में आया है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रांची और खूंटी में सघन छापेमारी की जा रही है।

PLFI उग्रवादी तिलकेश्वर गोप