Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के 18 IAS अधिकारियों का तबादला, रवि आनंद बने डीडीसी पलामू व नगर आयुक्त मेदिनीनगर निगम, दिनेश कुमार यादव बने डीडीसी रांची

रांची : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक विभाग की ओर से गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग अजय कुमार सिंह को आगामी आदेश तक उनके दायित्वों के साथ प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास प्रधान सचिव वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। परिवहन सचिव राजेश कुमार शर्मा का तबादला कर उन्हें अगले आदेश तक सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

श्रम सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो का तबादला कर उन्हें प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिण छोटानागपुर रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। के श्रीनिवासन, सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सचिव, परिवहन विभाग के रूप में उनके कर्तव्यों के साथ परिवहन आयुक्त, झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उत्पाद आयुक्त झारखंड कमलेश्वर प्रसाद सिंह को स्थानांतरित कर विशेष सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग झारखण्ड रांची लगाया गया है। आदिम जाति कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार का तबादला कर उन्हें श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची का निदेशक लगाया गया है। उन्हें उनके काम के साथ निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड रांची के साथ रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। निदेशक भू-अर्जन भू-अभिलेख एवं मापन झारखण्ड उमाशंकर सिंह को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जैप आईटी झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

निदेशक, योजना एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखण्ड के पद पर पदस्थ नेहा अरोड़ा का स्थानान्तरण करते हुए उन्हें अगले आदेश तक अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, रांची लगाया गया है। नेहा अरोड़ा अगले आदेश तक अपनी ड्यूटी के साथ परियोजना निदेशक नीर निर्मल परियोजना झारखंड का अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

योजना एवं विकास विभाग के अपर सचिव संजीव कुमार बेसरा का तबादला कर श्रम आयुक्त झारखंड रांची लगाया गया है। वे अपने काम के साथ निदेशक योजना एवं प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। डीडीसी दुमका करण सत्यार्थी का तबादला कर उन्हें आबकारी आयुक्त झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा वे अपने कार्य के साथ प्रबंध निदेशक झारखंड बेवरेजेज कार्पोरेशन रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

डीडीसी लोहरदगा का तबादला कर गरिमा सिंह को निदेशक उच्च शिक्षा झारखंड का प्रभार दिया गया है। गरिमा सिंह अगले आदेश तक अपने काम के साथ निदेशक तकनीकी शिक्षा झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। डीडीसी रांची विशाल सागर का तबादला कर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी झारखंड रांची लगाया गया है। श्री सागर अपने काम के साथ-साथ झारखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक और झारखंड संचार नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

डीडीसी कोडरमा का तबादला करते हुए लोकेश मिश्रा को आदिम जाति कल्याण आयुक्त झारखंड नियुक्त कर पदस्थापित किया गया है। श्री मिश्रा अपने कार्य के साथ-साथ परियोजना निदेशक झारखंड आदिवासी विकास समिति रांची एवं प्रबंध निदेशक अनुसूचित जनजाति सहकारी विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अभिजीत सिन्हा को अपने कार्यों सहित प्रबंध निदेशक झारखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास एवं उपार्जन निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संयुक्त सचिव श्रम नियोजन विभाग ऋतुराज का तबादला कर उन्हें डीडीसी कोडरमा के पद पर लगाया गया है।

नगर आयुक्त मेदिनीनगर निगम समीरा एस का तबादला कर डीडीसी लोहरदगा लगाया गया है। संयुक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित रवि आनंद को स्थानांतरित कर डीडीसी पलामू लगाया गया है। श्री आनंद आगामी आदेश तक अपने कार्यों सहित नगर आयुक्त मेदिनीनगर निगम के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दिनेश कुमार यादव का तबादला करते हुए डीडीसी सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रांची लगाया गया है।