Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Saturday, April 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड में 18 IAS अधिकारियों का तबादला, रांची, लातेहार, पलामू व चतरा के DC बदले

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है।

रांची : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। योजना एवं विकास विभाग के सचिव राहुल शर्मा को राज्यपाल के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रांची समेत चार जिलों के उपायुक्तों का भी तबादला कर दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा इस संबंध में शनिवार देर शाम अधिसूचना जारी की गई।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आयुक्त रांची नगर निगम और गोड्डा उपायुक्त भोर सिंह यादव को उपायुक्त लातेहार बनाया गया है। वहीं चतरा की उपायुक्त अंजलि यादव को निदेशक पर्यटन नियुक्त कर पदस्थापन किया गया है। लातेहार उपायुक्त अबु इमरान, चतरा उपायुक्त, निदेशक पर्यटन राहुल कुमार सिन्हा रांची उपायुक्त, निदेशक समाज कल्याण ए. डोड्डे को उपायुक्त पलामू बनाया गया है।

रांची उपायुक्त छवि रंजन, निदेशक समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा, परियोजना निदेशक एड्स नियंत्रण सोसायटी भुवनेश प्रताप सिंह को निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदित्य कुमार आनंद को निदेशक नगरीय प्रशासन, शहरी विकास विभाग, निदेशक खेल जिशान कमर को उपायुक्त गोड्डा, पलामू उपायुक्त शशि रंजन को नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग का सचिव बनाया गया है। श्रम योजना विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त, श्री कृष्णा लोक प्रशासन संस्थान, के.के. श्रीनिवासन को सचिव, श्रम योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और श्रम आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को झारखंड विभरेज कॉरपोरेशन के उत्पाद आयुक्त और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जबकि प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तर छोटानागपुर चंद्र किशोर उरांव को आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका का अतिरिक्त प्रभार उनके कर्तव्यों के साथ दिया गया है। वहीं रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार को आदिम जाति कल्याण आयुक्त, आबकारी आयुक्त अमित कुमार को खान निदेशक और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।