Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

हजारीबाग: तीर्थयात्रियों से भरे बस और ट्रक की सीधी टक्कर में 4 की मौत, 30 घायल

हजारीबाग : जिले के कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा हो गया। गया से ओडिशा जा रहे तीर्थयात्रियों की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बस से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि साईं राम नाम की बस यात्रियों को लेकर बिहार के गया से हजारीबाग होते हुए ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर कनोदा घाटी मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक और बस की टक्कर हो गयी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।

वहीं, हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी लोग ओडिशा के रहने वाले थे। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार है।

जानकारी के मुताबिक करीब 41 यात्रियों को लेकर उड़ीसा के मयूरभंज और उसके आसपास बस बिहार के गया से कटकमसांडी होते हुए लौट रही थी। इसी बीच कनोदा घाटी में कटकमसांडी और बहिमर के बीच दिल दहला देने वाला और दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हो गया।

मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष यात्री शामिल हैं। बताया गया कि कुल 29 लोग घायल हुए थे। उनका इलाज चल रहा है। यहां देर रात कई लोग मदद के लिए आगे आए।