Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में अमन साव गिरोह के नाम पर कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

रांची में अमन साव गैंग के नाम पर एक कारोबारी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यवसायी विक्रम शर्मा की अर्जी पर नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लोअर चुटिया निवासी विक्रम शर्मा से अमन साव गैंग के मयंक सिंह के नाम से फोन पर रंगदारी मांगी गयी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक अनजान नंबर से कॉल कर कहा कि मैं अमन साहू गैंग के मयंक सिंह बात कर रहा हूं और 50 लाख की मांग की। दूसरे दिन भी फोन किया और कहा कि 50 लाख नहीं दे सकते तो 20 लाख दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे।

कारोबारी ने असमर्थता जतायी तो फोन करने वाले ने धमकी दी, कहा गोली खाने और अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। उसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद कारोबारी ने नामकुम थाने में अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।