लातेहार: मनिका में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
कौशल किशोर पांडेय/मनिका
लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज के समीप बाइक दुर्घटना में बाइक सवार कन्हाई सिंह कोलपुरवा पलामू की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो लोग डाल्टेनगंज से लातेहार की ओर जा रहे थे। इसी बीच डिग्री कॉलेज के पास बाइक अंसतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार कन्हाई सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक पर सवार आशीष कुमार सिंह (सेमरी, डेमू, लातेहार) के सिर में गंभीर चोट आयी है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मनिका एसआई गौतम कुमार, एसआई मिश्रा मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।