Breaking :
||लातेहार: मनिका में चार प्रवासी मजदूरों के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख||लातेहार-चतरा अंतरजिला चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की आशंका||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबरियातू न्यूज़लातेहार

लातेहार: बरियातू में काम के दौरान दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत, दंपती घायल

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बारियातू थाना क्षेत्र के नचना ग्राम स्तिथ सुरांगी टोला में निर्माणाधीन घर की दीवार गिर जाने से एक महिला मजदूर की मौत हो गयी। जबकि काम कर रहे एक अन्य दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार की देखरेख में घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया।

घायल

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुरांगी टोला निवासी संतोष प्रसाद पिता रासबिहारी साव के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान अचानक घर की पुरानी दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गयी। जिसमें काम कर रही एतवरीय देवी (बैहरी) 47 वर्ष की मौत हो गयी।

घायल

जबकि दो अन्य मजदूर रामू उरांव 55 वर्ष और उनकी पत्नी पकलो देवी (परोइया ) 50 वर्ष दोनों ग्राम नचना घायल हो गये। इधर मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना के बाद मृत महिला का पति बीरु भुइयाँ पुत्र राहुल कुमार, सुनीता, रेखा, राहुल समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।