Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

लातेहार: हेरहंज में पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के डोरांग टोला टोला निवासी स्वर्गीय देवा गंझू के पुत्र परमेश्वर गंझू (45) की पेड़ से गिरकर मौत हो गयी। घटना 04 फरवरी शनिवार की शाम की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गांव से कुछ दूर कहुआ दह नामक जंगल में परमेश्वर गंझू और सिकोतन गंझू भैंस चराने गये थे। तभी वह भैंस को चारा देने के लिए पेड़ पर चढ़कर पलहरी काट रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। उनके साथ जंगल गये सिकोतन गंझू ने घायल को उठाकर वहीं बिठा लिया और कुछ लोगों को गांव लाने आ गया। परिजन उसे घायल अवस्था में घर लाने लगे, घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी।

असमय मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं करनदाग निवासी देवव्रत यादव का पुत्र बलराम यादव रविवार की सुबह पल्हरी काटते समय पेड़ से गिरकर घायल हो गया। जिसका इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया।

हेरहंज न्यूज टुडे