Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, दो की हालत गंभीर||लातेहार: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, बरवाडीह के जंगल से आठ आईईडी बम बरामद||गुमला में लूटपाट करने आये चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद||लोहरदगा में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या||पलामू समेत झारखंड के इन चार लोकसभा सीटों के लिए 18 से शुरू होगा नामांकन, प्रत्याशी गर्मी की तपिश में बहा रहे पसीना||रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले आपत्तिजनक पोस्ट पर झारखंड पुलिस की पैनी नजर, गाइडलाइन जारी||झारखंड: प्रचार करने पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का विरोध, भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प||झारखंड में 20 अप्रैल को जारी होगा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट||कुर्मी को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग से आदिवासी समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
Tuesday, April 16, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बरवाडीह में ABVP का पुनर्गठन, फिरोज अहमद नगर अध्यक्ष व अतुल कुमार सिंह बने नगर मंत्री

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह प्रखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन कर लिया गया है। कमेटी के गठन करने को लेकर प्रभारी के रूप में जिला सयोंजक रमेश उरांव ने शिरकत की।

कमेटी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से फिरोज अहमद को नगर अध्यक्ष, विवेक कुमार को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि अतुल कुमार सिंह को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

वही सतीश कुमार, प्रीति कुमारी, अशोक कुमार, सोनाली कुमारी को नगर सह मंत्री का दायित्व दिया गया है। एसएफएस के प्रमुख सागर कुमार, मीडिया प्रभारी कुमार सावंत, कार्यालय मंत्री शिव शक्ति कुमार और सह कार्यालय मंत्री अवधेश यादव को बनाया गया है।

जबकि नगर जनजातीय प्रमुख गोविंदा सिंह, सह जनजाति प्रमुख दुलार सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, एसएफडी प्रमुख अजित दुबे, नगर सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश यादव के साथ सदस्य पुनीत कुमार, श्रवण यादव, रितेश यादव, दिव्या कुमारी, ममता कुमारी, अभिषेक कुमार यादव, हंसपाल कुमार, उदित कुमार, उत्तम कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

अतुल को नगर मंत्री बनाए जाने पर पूर्व नगर मंत्री आदित्य कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार, मनोज प्रसाद, जितेंद्र सिन्हा समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *