Breaking :
||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

झारखंड में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानिये कब आयेगा मानसून

रांची : झारखंड में फिलहाल लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण सुबह 10 बजे से ही सड़कें सुनसान हो रही हैं। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना जतायी है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में कोई कमी नहीं आयेगी, लेकिन बारिश से लोगों को राहत जरूर मिलेगी। उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में मुख्य रूप से बारिश दर्ज की जायेगी। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज, धनबाद समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जायेगा। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। झारखंड में मानसून के आगमन को लेकर बताया गया कि सामान्य समय 14-15 जून के आसपास, जून का दूसरा सप्ताह होता है। इस साल बंगाल की खाड़ी से मानसून के 4 जून के आसपास केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। अगर मॉनसून के सामान्य रुख में कोई बदलाव नहीं होता है तो झारखंड में 20 जून के आसपास मॉनसून आने की संभावना है। वैसे भी मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश का अनुमान जताया है।