Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरबरवाडीहलातेहार

बरवाडीह: TET पास सहायक अध्यापक संघ की प्रखंड कमिटी का गठन, बलराम सिंह बने अध्यक्ष

Barwadih News TET

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : रविवार को टेट पास सहायक अध्यापक संघ की बरवाडीह प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में जिले के पदाधिकारी राजकुमार राजू, अवध बिहारी यादव और अनिल गुप्ता, मिथिलेश कुमार यादव, अरविंद कुमार समेत संगठन के कई पदाधिकारी बरवाडीह पहुंचे।

प्रखंड मुख्यालय के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित कमेटी गठन को लेकर मंत्रणा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से सभी टेट पास सहायक अध्यापकों के द्वारा सेदुप विद्यालय के बलराम सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि ईश्वर दयाल की को सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अजय कुमार का नाम सर्वसम्मति से पारित हुआ।

चुनाव कार्य संपन्न होने के बाद अध्यक्ष बलराम सिंह के साथ साथ अन्य चुने गए पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षकों और मौजूद सहायक अध्यापकों के द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि संगठन के द्वारा मिले दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए प्रत्येक सहायक अध्यापक के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने का पूरा प्रयास करुंगा साथ ही साथ संगठन को पूरी तरीके से मजबूत बनाया जा सके। इसको लेकर लगातार सभी सहायक अध्यापकों के साथ राय विचार और मार्गदर्शन प्राप्त करता रहूंगा।

मौके पर जिला अध्यक्ष घनश्याम चंद्रा, नंदकिशोर प्रसाद, संजय कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, कुमार सौरभ, राजेश कुमार गुप्ता, निर्मल यादव, विनोद कुमार, चंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार, राज कुमार राम, अमित कुमार, परशुराम, अभय कुमार सिंह, चक्रवर्ती ओझा समेत काफी संख्या में सहायक अध्यापक मौजूद थे।

Barwadih News TET


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *