Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

बालूमाथ: सरस्वती पूजा को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे सरस्वती पूजा के लिए बच्चों द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गयी। इस दौरान कई बच्चे मधुमक्खी के डंक का शिकार हो गये। बच्चे मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आये। घटना बालूमाथ थाना चौक के पास हुई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना उस समय हुई जब बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के बच्चे सरस्वती विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली गयी। हालांकि यह नजारा 10 मिनट तक रहा और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान बच्चों व स्थानीय लोगों ने काफी संयम से काम लिया और कुछ दूर जाकर पुन: विसर्जन जुलूस निकाल कर गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए।

बालूमाथ की ताजा खबर