Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

किसानों के हित में काम करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी : किसान मोर्चा

शशि शेखर/बरवाडीह

भाजपा किसान मोर्चा ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

लातेहार : भारतीय जनता पार्टी बरवाडीह मंडल समिति किसान मोर्चा द्वारा गुरुवार को प्रधानमंत्री का किसानों के नाम संबोधन सुना गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के कई किसानों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल समिति के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के पूर्व किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के द्वारा मौजूद पार्टी नेता और अतिथियों के साथ मिलकर पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सबों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि देश में किसानों के लिए पूर्वोत्तर की सरकार के द्वारा कई योजनाएं लाई गई थी मगर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कई योजनाएं लाई गई जिस कारण किसानों के हित में काम करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले सफल प्रधानमंत्री साबित हुए हैं।

इस दौरान मौके पर सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, नमो ऐप लोकसभा संयोजक दिलीप सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री मनोज प्रसाद, किसान मोर्चा महामंत्री गौतम पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, बसंत कुमार, राजेंद्र कुमार समेत कई पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *