Breaking :
||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

पलामू में पेड़ से लटका मिला भाजपा नेता का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मनातू मंडल अध्यक्ष का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों के अनुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मनातू मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुधवार की शाम पांच बजे घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से सटे सुनसान इलाके में पलाश के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका देखा। जबकि प्रमोद सिंह की बाइक गांव में सड़क किनारे मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच ग्रामीणों ने मनातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

पलामू भाजपा नेता हत्या
भाजपा नेता प्रमोद सिंह का शव

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पांकी विधायक और पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम

घटना की सूचना मिलने पर पांकी पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता प्रमोद सिंह की मौत पर नाराज ग्रामीणों ने सेमरी-मनातू मुख्य पथ जाम कर सरकारी मुआवजा की मांग कर रहे थे। पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक टूटी और मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार व बीडीओ ने ग्रामीणों काे समझा कर जाम हटवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। पांकी विधायक ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने को कहा है।

मामले का उद्भेदन कर दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी: पांकी विधायक

पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि प्रमोद सिंह की हत्या की गयी है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। वह अपने स्तर के साथ-साथ पार्टी स्तर से भी सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं। हम पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हैं कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रशासन को यह भी ध्यान रखना होगा कि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं।