Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

रूपेश पांडेय के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस, जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

Rupesh Pandey BJP Latehar

लातेहार : हजारीबाग में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ द्वारा मारे गए रूपेश पांडेय की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस स्थानीय कारगिल पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक गया। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार रूपेश पांडेय हत्याकांड में दोहरी नीति अपना रही है, जो सही नहीं है। इस सरकार के बनने के बाद से झारखंड में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और मॉब लिंचिंग की जा रही है। सरकार को धर्म, संप्रदाय के आधार पर दोहरी नीति अपनाना बंद कर देना चाहिए। रूपेश पांडे के हत्यारों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

इस मौके पर जिला महामंत्री पंकज कुमार सिंह, बंशी यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, भाजयुमो प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविंद तिवारी, भाजपा जिला मंत्री ध्रुव पांडेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, कल्याणी देवी, रानी देवी, विष्णु देव गुप्ता, आनंदी सिंह, रितेश कुमार निक्कू, सागर कुमार, पंकज कुमार, मिंटू कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

Rupesh Pandey BJP Latehar

इसे भी पढ़ें :-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *