Breaking :
||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, दो की हालत गंभीर||लातेहार: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, बरवाडीह के जंगल से आठ आईईडी बम बरामद||गुमला में लूटपाट करने आये चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद||लोहरदगा में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या
Wednesday, April 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

BREAKING: रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, अंजान नंबर से आया कॉल, बढ़ाई गयी सुरक्षा

रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गयी है। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर को किसी ने अंजान नंबर से कॉल कर धमकी दी है। बताया गया कि फोन पर एक व्यक्ति रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था। संबंधित फोन नंबर के साथ अज्ञात फोन करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हवाईअड्डा प्रबंधन ने थाने में आवेदन दिया है।

इधर, सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है। उधर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि रांची एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है। सुरक्षा के सभी मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। इस सूचना से यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है। उड़ान हमेशा की तरह सामान्य है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के मुताबिक धमकी के बाद पार्किंग एरिया की जांच शुरू कर दी गई है। यहां भी अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सीआईएसएफ के जवान फुल अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं।

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है, उसकी जांच की जा रही है। यह किसी शरारती तत्व की करतूत भी हो सकती है। वैसे पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। जल्द ही पुलिस धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि उसने किसके इशारे पर धमकी दी है और क्यों। संभव है कि फर्जी सिम कार्ड की मदद से किसी व्यक्ति को फंसाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया हो। आरोपी के पकड़े जाने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट के अंदर और आसपास संदिग्ध दिखने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।