लातेहार पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिला प्रशासन व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें
लातेहार : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज खतियानी जोहार यात्रा पर लातेहार पहुंचे। इस दौरान उदयपुरा स्थित हेलिपैड पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर जिला प्रशासन व जेएमएम कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक बैद्यनाथ राम, पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी भोर सिंह यादव, एसपी अंजनी अंजन, जेएमएम जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव समेत जिले के अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।