Breaking :
||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबररांची

रांची में अपराधियों ने भाई-बहन को हथौड़े से मार डाला, मां घायल

रांची : राजधानी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। राजधानी के जनक नगर में जहां अपराधियों के हमले में भाई-बहन की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक तीनों पर हथौड़े से हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का प्रयास किया है। अपराधियों के हमले में मां चंदा देवी बुरी तरह से घायल हो गई। जबकि उनकी बेटी श्वेता कुमारी (17 साल) और बेटे ओम (14 साल) की हत्या कर दी गई है।

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा श्वेता कुमारी और ओम डीएवी बरियातू के छात्र हैं। बताया जाता है कि चंदा देवी के पति संजीव विदेश में रहते हैं। चंदा देवी अपने बेटे और बेटी के साथ जनक नगर स्थित एक मकान में रहती थी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है। एफएसएल की टीम भी मामले की जांच कर रही है। अब तक की पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया गया है।