Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में रेलवे ट्रैक से प्रेमी युगल का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पलामू: जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के उंटारी रोड रेलवे स्टेशन और करकट्टा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से एक युवक और एक युवती का शव एक साथ बरामद किया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक युवक की पहचान गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है, जबकि लड़की की पहचान पलामू के उंटारी रोड थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती आपस में करीबी रिश्तेदार भी थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक झगड़े के बाद घर से निकला था और कभी वापस नहीं आने की बात कही थी। फिलहाल परिजन खुलकर पुलिस को जानकारी नहीं दे रहे हैं। हालांकि गांव वालों और परिजनों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि पुलिस से की है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को भी दे दी है।

मौके पर पहुंचे उंटारी रोड थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रेम संबंध में आत्महत्या है।