Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

मनिका: पांच दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

परिजनों ने मनिका थाने में गुमशुदगी का कराया था मामला दर्ज

लातेहार : मनिका प्रखंड के जान्हों पंचायत के मतनाग गांव निवासी अमरेश यादव (35 वर्ष) का शव पुलिस ने थाना क्षेत्र के पननवां गांव के एक कुएं से बरामद किया है। पुलिस ने कुएं से शव बरामद कर थाना लाया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।

शव के चेहरे पर गहरे जख़्म के निशान थे प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर कुएं में डालने का प्रतीत होता है।

ज्ञात हो कि उक्त युवक 11 दिसंबर की रात खेत में सिंचाई करने गया था। जो वापस घर नही लौटा था। परिजनों ने उक्त युवक की लापता होने का मामला मनिका थाना में दर्ज कराई थी।

परिजनों के अनुसार अमरेश 11 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे घर से आधा किमी सिंचाई के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान वह गांव के तीन लोगों के साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसके बाद से वह लापता था।

पुलिस तीन दिनों से उसे ढूढने में लगी थी। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन-चार लोगों को थाना बुलाया है।

वहीं परिजनों का मानना है कि काफी दिनों से जमीन विवाद का मामला चल रहा था। जिसके कारण हत्या की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौके पर एसआई गौतम कुमार, एएसआई सुरेश सिंह, मो. अनवर अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *