लातेहार: चंदवा में शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
अजय/लातेहार
लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के बारी गांव में शराबी पति द्वारा पत्नी को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मिली जानकारी के अनुसार बारी गांव के जलोगढ़ा टोला में मंगलवार की रात अरविंद भुइयां नाम के व्यक्ति का अपनी पत्नी कविता देवी (वर्ष 34) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ बारी गांव पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
मृतका का मायका बारी गांव में हैं, दोनों की शादी करीब पंद्रह साल पहले हुई थी, दोनों के चार बच्चे भी हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। बताया जाता है कि महिला की हत्या करने के बाद उसने अपने ससुराल वालों को भी घटना की जानकारी दी थी।