लातेहार: मनिका में नशे में धुत चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
कौशल किशोर पांडेय/मनिका
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के जानहो गांव में मुनि यादव ने शनिवार की रात अपने 35 वर्षीय भतीजे शिव कुमार यादव की टांगी से काट कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी यादव शराब के नशे में रात में गाली-गलौज कर रही था। भतीजा शिव कुमार यादव समझाने गया और वापस अपने घर आ गया। ठीक उसके पीछे मुन्नी यादव भी टांगी लेकर उसके घर पहुंचा और सीधे टांगी से सिर पर वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
आसपास के ग्रामीण पीड़ित युवक को रात में ही मनिका अस्पताल ले गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे, इसी दौरान होटवाग के पास उसकी मौत हो गयी। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।