Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में नक्सलियों को लगा तगड़ा झटका, केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा दस्ते के दो महिला नक्सली समेत आठ माओवादियों ने किया पुलिस के सामने सरेंडर

रांची : झारखंड में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा दस्ते के दो महिला नक्सली समेत आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

दो महिला नक्सली शामिल

जानकारी के अनुसार महिला नक्सली सरिता सरदार, जयराम सहित आठ हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में इस संबंध में आज दोपहर 1:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। जिसमें सरेंडर किये गये नक्सलियों को सामने लाया जायेगा।

KIDZEE Ad

पदाधिकारियों के सामने करेंगे विधिवत सरेंडर

पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा दस्ते के आठ माओवादी सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोपहर एक बजे विधिवत झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर ने किया था सरेंडर

झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। 1 सप्ताह के अंदर माओवादियों को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले विगत 28 दिसंबर को भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर अमन गंझू ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। अमन गंझू पर सरकार ने 15 लाख के इनाम घोषित कर रखा था। जबकि एनआईए ने उस पर चार लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

संगठन में हो रहे भेदभाव से थे नाराज

बताया जाता है कि कोल्हान इलाके में माओवादियों की एक बड़ी बैठक हुई थी। उस बैठक में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाये गये थे। बैठक में कई नक्सलियों ने एक साथ मिलकर इस आरोप का खंडन भी किया था। लेकिन उनकी बात नहीं मानी गयी। संगठन में हो रहे भेदभाव से नाराज होकर सभी 8 नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ता को छोड़कर फरार हो गये। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया था ताकि आत्मसमर्पण कर सकें।