Sunday, March 16, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

पलामू में लेवी की राशि के साथ महिला नक्सली गिरफ्तार, जेल

chhatarpur palamu news

पलामू : जिला पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर छतरपुर पुलिस ने माओवादी संगठन की महिला सदस्य को लेवी की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला माओवादी नारायण यादव की पत्नी है, जो नक्सलियों के लिए व्यवसायियों ओर ठेकेदारों से लेवी वसूलने का काम करती थी। पुलिस ने महिला नक्सली को जेल भेज दिया है।

प्रेस वार्ता में छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर उनके नेतृत्व में टीम गठित कर एसआई अशोक कुमार महतो को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

गठित टीम ने छतरपुर थाना क्षेत्र के लावादाग गांव में छापेमारी कर माओवादी संगठन की सदस्य बसंती देवी को उसके घर से 10 हजार रुपये और मोबाइल के साथ लेवी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली माओवादी संगठन के लिए लेवी वसूलने का काम करती थी। वह लठेया स्थित सीएसपीसी के जरिए पैसे निकालकर माओवादी संगठन के अन्य सदस्यों को पैसे ट्रांसफर करने का काम करती थी।

chhatarpur palamu news

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar