Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू

सरकार ने पलामू के तीन बड़े माओवादियों पर की इनाम की घोषणा, गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस

रांची : राज्य सरकार ने पलामू के तीन माओवादियों पर इनाम की घोषणा की है इनमें छतरपुर के दो जोनल कमांडर और विश्रामपुर के एक सब-जोनल कमांडर के नाम शामिल हैं। अभिजीत यादव उर्फ सोनू यादव और गोदराई यादव उर्फ संजय यादव के नाम 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये दोनों माओवादी संगठन में जोनल कमांडर के पद पर हैं। जबकि नक्सली रवींद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अभिजीत यादव उर्फ सोनू यादव पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के गांव तिलैया का रहने वाला है। जबकि गोदराई यादव उर्फ संजय यादव देवगन गांव निवासी है। दोनों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दोनों माओवादी संगठन में जोनल कमांडर के पद पर हैं, जबकि एक नक्सली रवींद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास विश्रामपुर प्रखंड के कौड़िया गांव का रहने वाला है, जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। रवींद्र मेहता सब जोनल कमांडर के पद पर हैं। तीनों काफी समय से फरार चल रहे हैं। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के लिए पलामू पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अभिजीत यादव और गोदराई यादव माओवादी संगठन के पहले सब-जोनल कमांडर थे। संगठन ने उन्हें जोनल कमांडर बनाया है, जबकि रवींद्र मेहता सहायक कमांडर था, जिसे सब-जोनल कमांडर बनाया गया है।

मालूम हो कि पलामू लंबे समय से माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना रहा है। पलामू में तीन माओवादियों के फिर से दहशत फैलाने की कोशिश की सूचना है। ऐसे में पलामू पुलिस उनपर नकेल लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हाल के दिनों में पलामू पुलिस ने कई बड़े माओवादियों को पकड़ा है।