Breaking :
||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 15 घायल

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बिहार से रांची आ रही यात्रियों से भरी बस को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं करीब 15 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे ट्रेलर का घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में जा घुसा और रांची की तरफ जा रही बस बीआर 21एल 7774 को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये। रामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ गंभीर घायलों को रांंची रिम्स भेजा गया है।

रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बस बिहार के बख्तियारपुर से रांची आ रही थी। हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सड़क दुर्घटना की वजह से रांची-रामगढ़ का एक लेन घंटों जाम रहा।

घटना में इनकी हुई मौत, ये हुए घायल

घटना में रातू रोड रांची निवासी 66 वर्षीय वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुखिया जी पिता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह और नालंदा, बिहार निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार पिता रामानंद यादव की मौत हो गयी है।

घायलों में 29 वर्षीय पटना निवासी धर्मेंद्र कुमार, 40 वर्षीय बिहार शरीफ निवासी सनोज राम, 13 वर्षीय बख्तियारपुर निवासी गोलू कुमार, 20 वर्षीय अभिषेक कुमार, प्रमोद कुंवर, बिहार शरीफ निवासी 35 वर्षीय सुजीत कुमार, पटना निवासी 51 वर्षीय जितेंद्र सिंह, बिहार शरीफ निवासी अनंत प्रसाद महतो, 22 वर्षीय सुशील कुमार, 13 वर्षीय रितेश कुमार, बिहार शरीफ नूर सराय निवासी 38 वर्षीय टूसन प्रसाद, 36 वर्षीय तरुण कुमार, नालंदा निवासी 46 वर्षीय रेणु कुमारी, नवीन कुमार आदि शामिल हैं।