Breaking :
||नियोजन नीति को लेकर जमकर बवाल, विधानसभा मार्च पर निकले छात्रों पर पुलिस ने बरसायी लाठियां, दागे आंसू गैस के गोले||लातेहार: बालूमाथ में रेलवे ट्रैक से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें||लातेहार: अफीम तस्करों के खिलाफ चंदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर ट्रक से 10 टन अफीम डोडा बरामद, अनुमानित कीमत 60 लाख

पलामू: जैप के जवान ने की खुदकुशी, साथी जवानों ने किया हंगामा, डीएसपी व प्रशिक्षक पर लगाये गंभीर आरोप

पलामू : झारखंड जगुआर के जवान अनीश कुमार वर्मा (33) ने आज सुबह प्रशिक्षण के दौरान जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप 8 परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद साथी जवान व उसके भाई ने आईआरबी डीएसपी दीपक कुमार व प्रशिक्षक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

इस घटना के बाद जैप 8 परिसर में हंगामा कर रहे जवानों ने डीएसपी को घेर लिया। उन्होंने पलामू एसपी सह जैप 8 समादेष्टा चंदन कुमार सिन्हा से डीएसपी को हटाने की मांग की है। इधर सूचना मिलने के बाद मृतक जवान के परिजन जमशेदपुर के बागबेड़ा से पलामू के लिए रवाना हो गये हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जवानों का कहना है कि बुधवार सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच जब सभी जवान पीटी के लिए मैदान में गये तो अनीश ने स्टील के पाइप से फांसी लगा ली। जब अनीश ट्रेनिंग के लिए मैदान पर नहीं पहुंचे तो टेंट में उनकी तलाशी ली गयी। वहां अनीश फंदे पर लटका हुआ था। उनकी पल्स चल रही थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज ले जाया गया। यहां से जवान को एमआरएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में जवान की मौत हो गयी।

आपको बता दें कि लेस्लीगंज स्थित जैप 8 के मुख्यालय में 23 जनवरी से करीब 400 जवान प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें अनीश वर्मा भी शामिल थे। अनीश मूल रूप से बीडी रोड, बागबेड़ा, जमशेदपुर का रहने वाला है। अनीश कुमार वर्मा की वर्ष 2013 में आईआरबी में बहाली हुई थी। उसके बाद 2015 में उनका चयन झारखंड जगुआर में हुआ था। जगुआर में पोस्टिंग के बाद अनीश वर्मा बूढ़ापहाड़, सारंडा समेत कई बड़े नक्सल ऑपरेशन में शामिल रहा।

झारखंड जगुआर जवान आत्महत्या