Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Friday, April 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड शिक्षा सेवा के अधिकारियों का तबादला, प्रिंस कुमार बने लातेहार के जिला शिक्षा अधिकारी, देखें सूची

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य की शिक्षा सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रिंस कुमार लातेहार का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

प्राथमिक शिक्षा रांची के उप निदेशक बने अरविंद विजय बिलंब
रजनी देवी अब पाकुड़ के जिला शिक्षा अधिकारी के साथ दुमका की क्षेत्रीय शिक्षा की संयुक्त निदेशक बनीं।
पुष्पा कुजूर दक्षिण छोटानागपुर की क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक बनीं।
सुमनलता टोपनो बलिहार उत्तरी छोटानागपुर मंडल हजारीबाग की क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक बनीं।
निर्मला कुमार बरेली जमशेदपुर के जिला शिक्षा अधिकारी बने।
सत्यभामा कुमारी झारखंड अधिविध परिषद, रांची की संयुक्त सचिव बनीं।
नीरज कुजूर चाईबासा के क्षेत्रीय शिक्षा के संयुक्त निदेशक बने।
महेंद्र पांडे खूंटी के जिला शिक्षा अधीक्षक बने।
मोहन जी झा सिमडेगा के जिला शिक्षक अधिकारी बने।
दुर्गानंद झा साहेबगंज के जिला शिक्षा अधिकारी बने।
गोपाल कृष्ण झा जामताड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी बने।
सच्चिदानंद द्विवेद तिग्गा माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक बने।
सुशील कुमार गोड्डा के जिला शिक्षा अधिकारी बने।
नीलम ऐलीन टोप्पो बोकारो की जिला शिक्षा अधिकारी बनीं।
अभय शंकर प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक बने।
इंदर भूषण सिंह धनबाद के जिला शिक्षा अधिकारी बने।
उपेंद्र नारायण हजारीबाग के जिला शिक्षा अधिकारी बने।
कमला सिंह रांची की जिला शिक्षा अधिकारी बनीं।
जितेंद्र सिंह सरायकेला-खरसांवा के जिला शिक्षा अधिकारी बने।
बीना कुमारी देवघर की जिला शिक्षा अधिकारी बनीं।
अनिल कुमार चौधरी पलामू के जिला शिक्षा अधिकारी बने।
प्रबल खेस बोकारो की जिला शिक्षा अधिकारी बनीं।
रेणुका तिग्गा दुमका की जिला शिक्षा अधिकारी बनीं।
प्रवीण रंजन खूंटी के जिला शिक्षा अधीक्षक बने।
प्रिंस कुमार बने लातेहार के जिला शिक्षा अधिकारी।
अजय टोप्पो चाईबासा के जिला शिक्षा अधीक्षक बने।
कविता खलखो जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामगढ़ की प्राचार्य बनीं।
अभिषेक बदाइक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहरदगा के प्राचार्य बने।
रणधीर कुजूर महिला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पलामू (मेदिनीनगर) के प्राचार्य बने।
जगन्नाथ लोहरा महिला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, धनबाद (गोविंदपुर) के प्राचार्य बने।
आकाश कुमार रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक बने।
दिनेश कुमार मिश्रा चतरा के जिला शिक्षा अधिकारी बने।