Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबर

अब झारखंड में वही करेगा राज, जो 1932 की करेगा बात : हेमंत

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे तेवर में नजर आये। गोला के एसएस हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने भाजपा और आजसू के नेताओं को झूठा करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी उपलब्धियां भी गिनायीं।

अब झारखंड में वही राज करेगा, जो 1932 की बात करेगा

सोरेन ने सबसे पहले 1932 के खतियान की बात की। उन्होंने कहा कि झारखंड में वही राज करेंगे जो 1932 की बात करेगा। पहले भी स्थानीय नीति बीजेपी और आजसू ने मिलकर बनायी थी लेकिन तब सड़कों पर खून बह रहा था। जब हमने 1932 की खतियान आधारित नीति बनायी तो उसका हर चौक चौराहे पर अबीर गुलाल से स्वागत किया गया।

जब से झारखंड बना यूपी और बिहार वालों का ही रहा कब्जा

सोरेन ने कहा कि झारखंड का विकास तभी संभव है, जब यहां के आदिवासी, मूलनिवासी सरकार चलायेंगे, लेकिन जब से झारखंड अलग हुआ, तब से यूपी और बिहार वालों का ही कब्जा रहा है। कहने को बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा को सीएम की कुर्सी दी गयी लेकिन उन लोगों को पांच साल पूरे नहीं करने दिये गये। वे छत्तीसगढ़ से एक आदमी को बुलाकर डबल इंजन की सरकार चला रहे थे, लेकिन अब उन्हें झारखंडी की ताकत का एहसास होने लगा है।

जनता की सेवा के लिए ममता ने बच्चे को छोड़ा अनाथ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधायक ममता देवी जनता की सेवा करने के लिए अपने बच्चे को अनाथ छोड़ दिया। आज वह एक बड़ी साजिश का शिकार होकर जेल के अंदर है। उसके बच्चे का दर्द सिर्फ एक औरत ही समझ सकती है। उन्होंने कहा कि अब आम जनता ही उस बच्चे को सहारा देगी। यह तभी संभव हो पाएगा जब कांग्रेस का बटन दबाकर बजरंग महतो को भारी मतों से जिताया जाएगा।

झारखंड में बनता है नियोजन नीति तो यूपी और बिहार वालों के पेट में होता है दर्द

हेमंत सोरेन ने नियोजन नीति पर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं को नौकरी देने के लिए नियोजन नीति तैयार की गई थी लेकिन यूपी और बिहार के शिकायतकर्ताओं ने उसे हाई कोर्ट में चुनौती दी और उसे निरस्त करा दिया। वही नियोजन नीति जब कर्नाटक में बनी तो वहां सब सही हो गया। यह सिर्फ इसलिए क्योंकि, कर्नाटक में बीजेपी गठबंधन की सरकार है। झारखंड कुछ काम होगा तो यूपी और बिहार वालों के पेट में दर्द शुरू हो जाता है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जनसभा में मंत्री आलमगीर आलम, विधायक अनूप सिंह, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक नेहा तिर्की, किशन राम अकेला, दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा, योगेन्द्र महतो, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष जलेशर महतो और शाहजादा अनवर मौजूद रहे।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023