झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शिबू सोरेन का नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अमित की देखरेख में इलाज चल रहा है। शिबू सोरेन का मेडिकल परीक्षण में डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी के सदस्य विनोद पांडे ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया है। उनका हर तीन महीने में एक बार हेल्प चेकअप किया जाता है।हर बार उनका हेल्थ चेकअप दिल्ली में होता रहा है लेकिन इस बार हेल्थ चेकअप दिल्ली के बजाय रांची में हो रहा है।
अस्पताल में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, पुत्रवधु कल्पना सोरेन सहित कई नेता मौजूद हैं।