Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के पास शनिवार को सड़क हादसे में मनिका प्रखंड के पत्रकार कौशल किशोर पांडेय (50) की मौत हो गयी। कौशल जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय के निवासी थे और एक दैनिक अखबार में संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। कौशल के असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है।

जानकारी के अनुसार कौशल किशोर एक शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव बिहार के शेखपुरा गये हुए थे। वह शनिवार को शादी समारोह संपन्न होने के बाद कार से मनिका वापस लौट रहे थे।। इसी दौरान नवादा मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक महुआ के पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में कौशल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पत्रकार कौशल किशोर एक हंसमुख, जिंदादिल और निर्भीक पत्रकार थे। उनके अचानक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। उनके निधन पर जिले के पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी व स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।