Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात छोटे बेटे बिंदेश्वर यादव ने अपने पिता नारायण यादव (60) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना अर्जुनडीह इलाके में हुई। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि बेटा बिंदेश्वर यादव घटना के बाद से फरार है। घटना की जड़ जमीन विवाद है। पिता का शव नवनिर्मित मकान छतरपुर उदयगढ़ रोड के किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला। यह घर पिता द्वारा बड़े बेटे के लिए बनवाया जा रहा था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि कुछ माह से पिता-पुत्र के बीच जमीन विवाद और फोरलेन बायपास के लिए मिली राशि के मामले में विवाद चल रहा था।

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले पिता-पुत्र में बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। तीन बेटों में सबसे छोटे बिंदेश्वर यादव ने कुछ महीने पहले ही अपने बेटे की शादी की थी। बाप-बेटे की दुश्मनी इतनी गहरी हो गयी थी कि दादा अपने पोते की शादी में भी शामिल नहीं हुए।

आरोपी बिंदेश्वर के बड़े भाई उदेश्वर यादव ने पुलिस को बताया कि यह हत्या मेरे छोटे भाई ने ही की है, जिसका मेरे पिता से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बिंदेश्वर अभी भी अपने घर से फरार है। बड़े भाई उदेश्वर यादव और राजेश्वर यादव घर पर हैं। उनके बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अनुसंधान जारी है।