Wednesday, February 12, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

रांची : झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूलों का समय अब सुबह 7 बजे से 11 बजे तक होगा। यह आदेश 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 (मंगलवार) तक लागू रहेगा। झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में अत्यधिक गर्मी और लू को देखते हुए केजी से कक्षा पांच तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11 बजे तक चलेंगी। जबकि छह से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी।

इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जायेंगी, लेकिन मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए स्कूल प्रबधन को सूचित किया जायेगा।

लंबे समय से स्कूलों का समय बदलने की मांग की जा रही थी। हालांकि राज्य के कई निजी स्कूलों ने पहले ही अपने समय में बदलाव करने का फैसला कर लिया था। बता दें कि प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 के पार जा रहा है।