Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संतोष अध्यक्ष व सचिव बने संजीव

लातेहार झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। इस चुनाव में पांच पदों के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जिसमें सार्जेंट संतोष कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी पुअनि फाल्गुनी पासवान को 29 मतों से हराकर जिलाध्यक्ष बने। जबकि विजय कुमार तिवारी रामचित राम को 30 मतों से हराकर उपाध्यक्ष बने।

वहीं संजीव कुमार अपने प्रतिद्वंद्वी मनोरंजन कुमार सिंह को 7 मतों से हराकर सचिव बने। संयुक्त सचिव के चुनाव में प्रमोद कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी उमापद महतो को 4 मतों से हराकर संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमाया। चांगो राम डिंगुआ ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुमताज अहमद को 96 मतों से हराकर कोषाध्यक्ष बने।

चतरा जिले से आये पर्यवेक्षक की निगरानी में चुनाव शान्तिपूर्ण संपन्न हुआ। इस चुनाव में जिले के कुल 290 पदाधिकारियों में से 208 पदाधिकारियों ने अपने मत का प्रयोग किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *