Breaking :
||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत दो घायल, रिम्स रेफर

balumath latehar news

संजय राम/बारियातू

लातेहार : रांची से लौटने के क्रम में गुरुवार देर रात बालूमाथ-चंदवा मार्ग के मकईयाटांड़ पुल के पास हाइवा ट्रक और अल्टो कार में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार भाजपा नेता सह पूर्व गोनिया पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर भोक्ता सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

BJP Leader injured
घायल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति एससी मोर्चा सदस्य कामेश्वर भोक्ता

स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

घायल कामेश्वर भोक्ता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, वहीं एक अन्य घायल दीपक सिंह (ग्राम भाटचतरा, थाना बालूमाथ निवासी) को भी गंभीर चोटे आई है।

घायल दीपक सिंह

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति एससी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर भोक्ता अपनी कार से रांची से अपने पैतृक गांव (गोनिया, नावाडीह) जा रहे थे। इसी दौरान मकईयाटांड़ बड़की नदी पुल के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक अज्ञात हाईवा वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

इस हादसे में भाजपा नेता कामेश्वर भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कार में सवार दीपक सिंह कार में ही बुरी तरह फस गये। जिन्हें ग्रामीणों की सहयोग से गेट व कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया तथा बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर सुरेश राम के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए उक्त दोनों घायलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

balumath latehar news

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *