Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सचिवालय घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, चतरा सांसद समेत सैकड़ों घायल, पुतला दहन और काला दिवस मनाने का ऐलान

छोड़े गये दर्जनों आंसू गैस के गोले व वाटर कैनन से पानी की बौछार

रांची : हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारे के साथ झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुए लाठी चार्ज में सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस रह रह कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर लाठी चार्ज किया। घेराव के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार और दर्जनों आंसू गैस के गोले छोड़े गये। घेराव के दौरान सभा को संबोधित करने के दौरान भी सभा स्थल पर पहुँचकर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर लाठी से पीटा गया। इस पुलिसिया कार्रवाई में चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गये, जिन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंसा का सहारा ले रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पुलिस कर्मी जेएमएम की कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहे हैं। हेमंत सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है इसलिए हिंसा का सहारा ले रही है। पुलिसिया तानाशाही के बल पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर हमले किए गये। उन्होंने कहा कि तानाशाही, भ्रष्टाचार युक्त, विकास मुक्त, बिचौलियों की सरकार, खनिज संपदा की लूट, तुष्टिकरण की सरकार के ख़िलाफ़ यह संघर्ष याद किया जाएगा। सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष जारी रहेगा और 2024 चुनाव में इस सरकार को सात समंदर पार कर उखाड़ फेंकना है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बुधवार को हेमंत सरकार का पुतला दहन और काला दिवस मनाने का ऐलान

उन्होंने लाठी चार्ज के ख़िलाफ़ बुधवार को प्रदेश के सभी मंडलों में हेमंत सरकार का पुतला दहन और काला दिवस मनाया जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के आंदोलन के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राँची छोड़ फ़रार हो गये और आंदोलन में शामिल होने आ रहे प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता को नौकरशाह के माध्यम से विभिन्न ज़िलों में रोकने का कार्य किया गया।

लोकतंत्र में जनता के सवाल को लाठी गोली से रोकना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है। हेमंत सरकार लोकतंत्र में जनता के सवालों को लाठी गोली से रोकना चाहती है। किंतु भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा और हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है। नौजवानों को ठगने वाली भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष जारी रहेगा। झारखंड की जनता संकल्प ले चुकी है।

हेमंत सरकार काग़ज़ों पर कर रही है विकास कार्य : रघुवर दास

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को आड़े हांथ लेते हुए कहा कि बबुआ राज के बबुवा मुख्यमंत्री बिचौलियों और सिंडिकेट के लिए सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जब जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार बनी है झारखंड शर्मसार हुआ है। बेरोज़गारी, तुष्टिकरण, जातिवाद, अभ्याचार, उग्रवाद, घुशपैठ, कमीसनखोरी, गिरते क़ानून व्यवस्था से जानता त्रस्त है। हेमंत सरकार विकास कार्यों को काग़ज़ों पर पूरा कर रही है विकास कहीं दिख नहीं रहा है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बालू चोर गद्दी छोड़, पत्थर चोर गद्दी छोड़, कोयला चोर गद्दी छोड़, कमीशनखोर गद्दी छोड़ नारे के साथ किया।

हेमंत सरकार के संरक्षण में आदिवासी समाज पर हो रहा है हमला : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में खनिज संपदा की लूट हो रही है। आदिवासियों की ज़मीन लूटी जा रही है, माफिया पुलिस तंत्र मिलकर आदिवासियों की हत्या करवा रहे हैं। कुशासन सरकार से महिलाएँ, बहने, युवा, बेरोज़गार, किसान पिछड़ा, दलित, आदिवासी लाचार हो गये हैं। एक तरफ़ केंद्र की मोदी सरकार सभी समाज का सम्मान बढ़ा रही है तो झारखंड में हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड में कुशासन वाली भाजपा की सरकार नहीं बनेगी विश्राम नहीं लेंगे।

झारखंड का निर्माण अटल जी ने किया था इसे संवारने का कार्य भी भाजपा करेगी : अननपूर्णा देवी

केंद्रीय राज्य मंत्री व कोडरमा की सांसद अननपूर्णा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने घेराव कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास हेमंत की हार दिखलाती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करता है। हेमंत सरकार को लूटने की छूट नहीं दिया जा सकता है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी भाजपा। उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था इसे बचाने का कार्य भी भाजपा ही करेगी।

भाजपा के कई दिग्गज सचिवालय घेराव में हुए शामिल

इससे पहले जागरनाथ मैदान में एक सभा किया गया। जहां पूरा मैदान आम लोगों से खचा खच भरा था। सभा के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरण्डी, केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक के नेतृत्व में भाजपा के हज़ारों हज़ार कार्यकर्ता सचिवालय घेराव के लिये कूच किया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया। इसी दौरान धूर्वा गोलचक्कर से पूर्व बाइरेकेटिंग के पास धरना पर बैठा गये। इस क्रम में भी लाठी चार्ज किया गया।

घायल कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंचे सभी वरिष्ठ नेता

वहीं घेराव कार्यक्रम में घायल हुए कार्यकर्ताओं को देखने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अननपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकान्त वाजपेयी समेत सभी वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुँचे।

भाजपा के आंदोलन से हेमंत सरकार भयभीत : भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष सभा स्थल पर घूम घूम कर लोगों से हाल चाल लिया। दूर दराज से आये लोगों ने कहा ज़िलों के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा घेराव में सम्मिलित होने आ रहे लोगों को रोका जा रहा है। मंच पर संबोधित करते हुए सभी विधायक सांसद ने कहा कि घेराव में शामिल होने विभिन्न ज़िलों से आ रहे लोगों को हेमंत सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारी गाड़ियाँ रोकने का कार्य किया है। भाजपा के आंदोलन से हेमंत सरकार भयभीत है। युवा मोर्चा के सैकडो कार्यकर्ता बाइक से पहुँचे।

सभा स्थल पर सांस्कृतिक नृत्य और गीत से लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और नेता विधायक दल बाबूलाल मरण्डी भी थिरके। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू कान्हू और ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।