Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

मनिका के युवक का सतबरवा में फंदे से लटका मिला शव

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के पोची गांव में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान लातेहार जिले के मनिका निवासी आदित्य सोनी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि वह गांव के अलग-अलग इलाकों में घूमा करता था और बर्तन बेचता था। शुक्रवार की शाम वह अपने बड़े भाई नंदलाल सोनी के घर आया था। रात को खाना खाने के बाद वह घर के ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह देर तक जब वह नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। खिड़की से देखा तो लाश फंदे से लटकी हुई थी।

इसके बाद घटना की सूचना सतबरवा थाने में दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मरने वाला शख्स नशे का शिकार था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इस वजह से वह अक्सर तनाव में रहता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *