15 लाख का इनामी माओवादी कमांडर विनय यादव गिरफ्तार, पलामू, लातेहार, गढ़वा व चतरा में हुए कई नक्सली हमलों में था शामिल
पलामू : झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित छकरबंधा इलाके में सक्रिय माओवादी कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद को गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड सरकार ने विनय यादव पर 15 लाख के इनाम की घोषणा की है।
पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
पलामू और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विनय यादव को औरंगाबाद के दाउदनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के देउरा का रहने वाला है।
झारखंड और बिहार की सुरक्षा एजेंसियां विनय यादव से पूछताछ कर रही हैं। वह पिछले तीन दशक से नक्सली संगठन में सक्रिय है। उसपर झारखंड के पलामू, लातेहार, गढ़वा चतरा और बिहार के औरंगाबाद व गया में 100 से ज्यादा नक्सली हमले में शामिल होने का आरोप है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
2015-16 में बिहार के गया औरंगाबाद और पलामू बॉर्डर पर CoBRA जवानों पर हमला हुआ था। इस हमले में कोबरा के 10 जवान शहीद हो गए थे।