गढ़वा पुलिस-पब्लिक झड़प मामले में मेराल प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार
गढ़वा : गढ़वा जिले के मेराल थाने के पास जनता और पुलिस के बीच मारपीट की घटना में नामजद मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखेया गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक प्रखंड प्रमुख की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। समय पूरा होने के बाद शुक्रवार को दीपमाला को गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दें कि मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी नाथन चौधरी की संदिग्ध मौत के बाद सैकड़ों लोगों ने मेराल थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिस समेत कई ग्रामीण घायल हो गये थे।