Breaking :
||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये
Wednesday, April 24, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

सिमडेगा में नाबालिग लड़की ने दिया स्वस्थ्य बच्चे को जन्म, गांव के ही युवक ने डरा धमका कर……

सिमडेगा : सिमडेगा के केशलपुर डोंगापानी की 14 वर्षीय किशोरी पैदल ही अस्पताल पहुंची। लड़की गर्भवती थी और एनीमिक भी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नॉर्मल डिलीवरी से उसने बेटे को जन्म दिया। बच्चा और जच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया गया कि गांव निवासी जय राम नायक नामक व्यक्ति ने युवती को डरा धमका कर उससे संबंध स्थापित किया। जब युवती गर्भवती हो गयी तो युवक उसे छोड़कर भाग गया। इसके पूर्व गांव में बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद युवक गांव से फरार हो गया जबकि परिजनों का कहना है कि वह कमाने के लिए दूसरे शहर गया है। जब लड़की के माता-पिता को पता चला कि बेटी गर्भवती हो गयी है तो उन्होंने उसे स्कूल जाने से रोक दिया और लड़की घर पर रहने लगी।

जानकारी के अनुसार गर्भवती नाबालिग लड़की अपने बीमार भाई को देखने अस्पताल गयी थी। लड़की का भाई कुछ दिनों से अस्वस्थ था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लड़की जब अस्पताल पहुंची तो अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्टाफ नर्स की नजर नाबालिग बच्ची पर पड़ी। उसे शक था कि वह गर्भवती है और एनीमिक भी है। जब उसकी जांच की गयी तो एनीमिया की जानकारी मिली। उसे भर्ती कर ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया। इसी बीच नाबालिग लड़की को प्रसव पीड़ा हुई और उसने नॉर्मल डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया।

लड़की के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी। ऐसे में परिजन बदनामी की डर से छिपाना चाहते थे। बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी कराने वाली महिला डॉक्टर भी छुट्टी पर हैं। डॉक्टर ने फोन पर बातचीत में बताया कि बच्ची गर्भवती थी, हमने उसके माता-पिता से बात की और उनकी अनुमति से सकुशल प्रसव कराया। जच्चा व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्ची के मां बनने की जानकारी पुलिस और बाल कल्याण समिति को भी दी गयी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे।