Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

गुमला: शादी समारोह में शामिल होने आयी नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

गांव में बैठक कर पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की दी धमकी

गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के एक गांव के दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में बैठक की गयी। इसमें पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गयी।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पीड़िता के गांव में शादी समारोह था, जहां थाना क्षेत्र के गांव से बारात आयी थी। शादी में गाना-बजाना चल रहा था। देर रात तक नाच गाने के बाद रात 11 बजे पीड़िता को बगल के गांव से आये दो युवकों ने पकड़ लिया। इसके बाद पीड़िता को मुंह बंद कर पीटा और स्कूटी पर आम के बगीचे में ले गये, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अपने तीन अन्य दोस्तों को फोन पर बुलाया। इसके बाद फिर से पांचों ने गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता चिल्लाती रही लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा।

रात करीब एक बजे आरोपी पीड़िता को छोड़कर चले गए। इधर, जब वह शादी समारोह से घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस बीच पीड़िता रोती बिलखती आयी और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं पीड़िता ने दो आरोपियों को पहचान लिया।

इसके बाद गुरुवार को गांव में बैठक कर मामले की जानकारी दी गयी। लेकिन आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों को डराना और धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह पीड़िता व उसके परिजन गुमला थाना पहुंचे, जहां उन्होंने आवेदन देकर घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।