Breaking :
||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

लातेहार: हेरहंज में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के तासु पंचायत अंतर्गत हुंडरा ग्राम के एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामले सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने हेरहंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिये गये आवेदन में बताया गया है कि गांव के ही भीम भुइयां ने नाबालिग लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों ने हेरहंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हेरहंज थाना पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी भीम भुइयां को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में हेरहंज थाना कांड संख्या 14/23 दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।