Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

गढ़वा: पड़ोसी युवक के साथ भागी दो बच्चों की मां, बंधक बनाकर पीटा

गढ़वा : जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव में दो बच्चों की मां को घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पड़ोस के युवक पर विवाहिता को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता के पिता ने आरोपी युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा है, जिससे वह घायल हो गया है। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा भवनाथपुर पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक और विवाहिता के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले गयी।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

विवाहिता के पिता अकबर अली ने बताया कि 5 साल पहले गांव के ही सद्दाम राजा पिता मुख्तार अंसारी मेरी लड़की को घर से भगा ले गया था। उस समय भवनाथपुर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। कुछ सालों बाद उसने अपनी बेटी की शादी यूपी के अयोध्या में कर दी। जिसके अब दो छोटे बच्चे हैं।

उसने बताया कि मेरी बेटी 10 दिन पहले ससुराल से मकरी गांव आयी थी। इसी दौरान युवक सद्दाम राजा फिर से युवती के आगे-पीछे चलने लगा। इसी बीच बीते शनिवार की रात मेरी बेटी दो छोटे बच्चों को छोड़कर घर से गायब हो गयी। काफी खोजबीन के बाद उसके मोबाइल से पता चला कि युवती किसी अज्ञात स्थान पर परेशानी में है। लेकिन वह घर से कैसे और किसके साथ भागी यह पता नहीं चल सका।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

शक के आधार पर अकबर अंसारी ने युवक सद्दाम राजा को अपने घर बुलाया और बंधक बनाकर उससे पूछताछ शुरू की। इस दौरान पेड़ से बांधकर बुरी तरह लाठियों से पीटा और घायल कर दिया। जिसके बाद युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल मामला थाने में है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।