Breaking :
||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक
Tuesday, April 23, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: बढ़ते गतिरोध के बीच बदले गये 4 जिलों के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष

रांची : बढ़ते गतिरोध के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में बड़े बदलाव किये हैं। झारखंड के चार जिलों के नवनियुक्त अध्यक्षों को हटा दिया गया है। उनके बदले नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। जिसमें दो मुस्लिम और दो अनुसूचित जाति के हैं।

हटाये गये अध्यक्षों में तीन ब्राह्मण और एक ओबीसी जाति से

हटाये जाने वालों में रामगढ़, गढ़वा, साहिबगंज और कोडरमा के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। जिन चार जिलाध्यक्षों को हटाया गया है, उनमें से तीन ब्राह्मण जाति और एक ओबीसी जाति से हैं। रामगढ़ में शांतनु मिश्रा के स्थान पर मुन्ना पासवान, गढ़वा में श्रीकांत तिवारी के स्थान पर उबेदुल्लाह हक अंसारी, साहिबगंज में अनिल कुमार ओझा के स्थान पर बरकतुल्लाह खान और कोडरमा में नारायण बरनवाल के स्थान पर भगीरथ पासवान को जगह दी गयी है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के नाम आने के बाद से विरोध तेज होता जा रहा था। विरोध इतना ज्यादा था कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पर दलित विरोधी और मुस्लिम विरोधी होने तक का आरोप लगा।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और प्रदेश कांग्रेस के भीतर अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जातियों के हाशिए पर जाने का मुद्दा उठाया। जिसके बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चारों जिलों के नवनियुक्त अध्यक्षों को बदल दिया गया है।