Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अब देवघर में होगा G-20 शिखर सम्मेलन, 15 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Deoghar G-20 representatives

रांची : रांची के बाद अब मई के पहले सप्ताह में देवघर में जी-20 शिखर सम्मेलन होगा। सम्मेलन के दौरान मैहर गार्डन और जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में कई कार्यक्रम होंगे। संथाल परगना में आईटी क्षेत्र में निवेश पर प्रस्तुति दी जायेगी। डिजिटल इंडिया के तहत जमीनी स्तर पर व्यवसाय और सेवा के साथ-साथ रोजगार के अवसरों पर कई प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही देवघर से देश भर में हवाई और रेल मार्गों की कनेक्टिविटी और पर्यटन उद्योग की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस सम्मेलन के मई के प्रथम सप्ताह में देवघर में होने की संभावना को देखते हुए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के बिहार, झारखंड और ओडिशा जोन के निदेशक सूर्यकुमार पटनायक तथा संयुक्त निदेशक जगरनाथ उरांव अप्रैल के प्रथम सप्ताह में देवघर आ सकते हैं। अधिकारियों की टीम मैहर गार्डन और जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का जायजा लेगी।

मैहर गार्डन और जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की ओर जाने वाली सड़क का सौंदर्यीकरण और रंग रोगन किया जा रहा है। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर देवघर में होने वाले इस जी-20 सम्मेलन की थीम डिजिटल इंडिया होगी। सम्मेलन में 15 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन समेत यूरोप के अन्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

देवघर में जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विभागीय तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में देवघर में सम्मेलन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गयी।

Deoghar G-20 representatives