Saturday, January 18, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव के पास हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Balumath Latehar Latest News

मृत युवक की पहचान बरियातू प्रखंड मुख्यालय के अमवा टोली निवासी दिनेश उरांव के 19 वर्षीय पुत्र रोहित उरांव के रूप में की गयी है, जबकि घायल युवक की पहचान वीरेंद्र उरांव के पुत्र पवन उरांव के रूप में की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल युवक को थाना पुलिस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने पवन उरांव की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने घर से चितरपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। मंगलवार की शाम टहलने के इरादे से चंदवा चकला की ओर जा रहे थे तभी चितरपुर पुल के पास सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिसमें रोहित उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी और पवन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।

इधर, बालूमाथ थाना पुलिस ने मृतक रोहित उरांव के शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Balumath Latehar Latest News

लातेहार : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे रेलवे ओवर ब्रिज के पास कोयला लदे एक हाईवा वाहन ने बोलेरो वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला की पहचान चंदवा प्रखंड मुख्यालय के शुक्र बाजार निवासी रूपलाल साहू की पत्नी सोना माती देवी के रूप में हुई है। घायल महिला को स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर ध्रुव कुमार ने उसकाइलाज किया। इस घटना में घायल महिला का सिर फट गया है और शरीर के कई अंगों में चोटें आयीं हैं।

Balumath Latehar Latest News