Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

लातेहार : बालूमाथ में चतरा-रांची मुख्य मार्ग एनएच-22 पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर शुक्रवार को मोना नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में बस कंडक्टर व एक महिला यात्री की मौत हो गयी। जबकि कई यात्री घायल हो गये।

मरने वालों में रांची सोस निवासी बस का कंडक्टर मो. इनायतुल्लाह (33) तथा बालूमाथ निवासी यात्री प्रतिमा देवी (30) शामिल है। एक अन्य यात्री रविंद्र कुमार को भी गंभीर चोट आयी है। उसे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार मोना नामक यात्री बस चतरा से यात्रियों को लेकर रांची जा रही थी। इसी दौरान बालूमाथ ओवर ब्रिज पर अचानक बस की पत्ती टूट गयी। इससे बस असंतुलित होकर ओवर ब्रिज के डिवाइडर से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक चक्का डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। गनीमत रही कि बस डिवाइडर से टकराकर रुक गयी। यदि बस ओवरब्रिज से नीचे गिर जाती तो जानमाल की भारी क्षति हो सकती थी। इस हादसे में बस का कंडक्टर मो. इनायतुल्लाह, प्रतिमा देवी, रविंद्र कुमार समेत अन्य यात्रियों को भी चोट आयी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बालूमाथ सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही मो. इनायतुल्लाह और प्रतिमा देवी की मौत हो गयी।