Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा

पलामू : जिले की छतरपुर पुलिस ने थाने से सटे जपला मोड़ पर बस पकड़ने का इंतजार कर रहे उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य मंटू उर्फ तारकेश्वर कुमार उर्फ छेदी (21) को गिरफ्तार कर लिया। मंटू के खिलाफ छतरपुर और नौडीहा बाजार थाने में एक-एक मामला दर्ज है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने मंगलवार को बताया कि पांच जून को गुप्त सूचना मिली थी कि आज शाम मंटू उर्फ तारकेश्वर कुमार उर्फ छेदी भागने की फिराक में है। शाम को फिर गुप्त सूचना मिली कि मंटू जपला मोड़ के पास बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही मंटू को जपला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मंटू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।