लातेहार: कब्र से निकाले गये शव की गुत्थी महुआडांड़ पुलिस ने सुलझाया, सास, ससुर व साले ने पीट-पीटकर की थी हत्या
लातेहार : महुआडांड़ पुलिस ने कब्र से निकाली गयी लाश की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने महज आठ घंटे में अनूप मिंज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। युवक अनूप मिंज को उसके सास, ससुर और साले ने पीट-पीट कर मार डाला था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दफनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने उसके सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार साले की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :- लातेहार: आदिवासी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में आदिवासी की मौत के बाद नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर ले गया शव
आपको बता दें कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरुंद गांव में बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने अनूप मिंज के शव को कब्र से बाहर निकाला। उसे मारकर जमीन के नीचे दबा दिया गया था। 25 वर्षीय अनूप गुमला के परकला गांव का रहने वाला था। थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने महज आठ घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
थाना प्रभारी ने बताया कि अनूप चार साल से चारलेश बाड़ा के घर कुरुंद गांव में रह रहा था। चारलेश बाड़ा की बेटी सलीमा बाड़ा से उसका प्रेम संबंध था। दोनों ने शादी नहीं की थी। उनका दो साल का एक बच्चा है। पूछताछ में चारलेश बाड़ा और उसकी पत्नी मरियम कुजूर ने बताया कि वे अनूप पर सलीमा से शादी करने का दबाव बना रहे थे। 24 नवंबर की रात अनूप शराब के नशे में आया। उससे शादी को लेकर विवाद हो गया।
इसे भी पढ़ें :- लातेहार: सात दिन पूर्व दफनाये गये शव को महुआडांड़ पुलिस ने कब्र से निकलवाया, हत्या की आशंका
इसी बीच गुस्से में चारलेश और उसकी पत्नी मरियम ने अनूप पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी बीच उसका बेटा अतुल बाड़ा वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर आत्महत्या दिखाने की योजना के तहत शव को महादेव टांड में दफना दिया। पुलिस ने चारलेश बाड़ा और पत्नी मरियम कुजूर को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया। जबकि अतुल बाड़ा फरार है। थाना प्रभारी ने कहा कि अतुल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।