Breaking :
||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद||पलामू: TSPC सुप्रीमो की पत्नी को लेवी के पैसे पहुंचाने जा रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार||लातेहार: माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर मचाया उत्पात, एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों में लगा दी आग||पलामू: बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट लिये 63 हजार||पलामू: प्रेम प्रसंग में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, गर्भपात की दवा खाने पर बिगड़ी हालत||आशुतोष कुमार लातेहार और बबलू कुमार बने चंदवा के थाना प्रभारी||पलामू में आर्केस्ट्रा के दौरान जमकर मारपीट, उप मुखिया ने भाजपा नेता सहित चार को दांतों से काटकर किया घायल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगी झारखंड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात रहेंगे। रांची रेंज और दुमका रेंज के डीआईजी के नेतृत्व में 15 से ज्यादा आईपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 15 आईपीएस, 24 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर और दो डीआईजी समेत 250 सब इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। उनके रूट लाइन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात समेत तमाम पहलुओं की तैयारी अंतिम चरण में है। हर ऊंची इमारत से राष्ट्रपति के गुजरने के रास्ते पर हथियारों के साथ पुलिस के जवान भी नजर रखेंगे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। राष्ट्रपति के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम होते हैं। संबंधित जिले के अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को सुबह करीब नौ बजे दिल्ली से वायु सेना के विशेष विमान से देवघर पहुंचेंगी। देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रांची आयेंगी। वह यहां बिरसा मुंडा और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए रवाना होंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। वे 25 मई को झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी।

हाईकोर्ट के उद्घाटन समारोह से लौटने के बाद वह राजभवन में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। वे 25 मई को ही हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी और वहां जनजातीय कार्य मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह रांची लौट जायेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। मुर्मू 26 मई को मुख्य अतिथि के रूप में ट्रिपल आईटी संवाद में भाग लेंगी और दोपहर 1 बजे वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली लौट जायेंगी।